Ad Code

Kantara Chapter 1 Review (2025) – Kantara Prequel Story, Cast, Budget, Box Office, OTT Update

कांतारा चैप्टर वन रिव्यू – प्राइड ऑफ इंडियन सिनेमा

Kantara Chapter 1 Review (2025) – Kantara Prequel Story, Cast, Budget, Box Office, OTT Update

Details 

  • Movie Name: Kantara Chapter 1
  • Director: Rishab Shetty
  • Cast: Rishab Shetty, Rukmini Vasanth, Gulshan Devaiah, Jayaram
  • Release Year: 2025
  • Language: Kannada, Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam
  • Genre: Action, Drama, Mythological
  • Budget: Approx ₹150 Crores
  • Box Office Prediction: ₹40–45 Crores Opening Day (India)
  • OTT Platform: Amazon Prime Video (Expected)

दोस्तों, सोच कर देखिए कि एक छोटी सी मूवी जो 2022 में रिलीज़ हुई थी, उसके नाम पर शुरुआत में कोई चर्चा नहीं थी। कोई उसके बारे में कुछ नहीं जानता था। उस मूवी का नाम था कांतारा। लेकिन उस फिल्म ने ऐसा भौकाल मचाया कि कुछ ही दिनों में वह हर एक व्यक्ति की जुबान पर चढ़ गई।

ना बड़े स्टार्स, ना करोड़ों की फंडिंग, ना ओवरहाइ मार्केटिंग। बस एक रूटेड कहानी, असली कल्चर, और ऋषभ शेट्टी का जुनून। और नतीजा – कांतारा एक कल्चरल फिनोमिना बन गई। गांव के देवता, भूत, कोला, फेथ और जमीन की कहानी ने पूरे भारत को एक धागे में जोड़ दिया।

और अब तीन साल बाद तैयार है स्टेज – कांतारा चैप्टर वन के लिए। यह टेक्निकली एक प्रीक्वल है, लेकिन असल में यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस होने वाला है।
और बिलीव मी, मैं यह कॉन्फिडेंटली कह सकता हूं कि कांतारा चैप्टर वन इज़ गोइंग टू बी द प्राइड ऑफ इंडियन सिनेमा।

एक्सपेक्टेशन और हाइप

जब कोई फिल्म अनएक्सपेक्टेडली हिट होती है, तो उसके सीक्वल या प्रीक्वल के लिए एक्सपेक्टेशन दस गुना बढ़ जाती है। कांतारा चैप्टर वन के साथ भी यही हुआ। हाइप आसमान छू रही थी। सबके मन में सवाल था – क्या यह फिल्म वही जादू दोहरा पाएगी?

फिल्म देखने के बाद एक बात साफ हो गई – पहला हाफ थोड़ा स्लो है, कुछ फिलर सीन्स हैं जो धैर्य मांगते हैं। लेकिन जैसे ही सेकंड हाफ शुरू होता है, फिल्म एक मास्टरपीस में बदल जाती है। गूसबम्स मोमेंट्स, थ्रिलिंग सीक्वेंसेस और क्लाइमेक्स दिल, दिमाग और आत्मा पर छाप छोड़ जाते हैं।

कहानी

कहानी वहीं से शुरू होती है जहां कांतारा खत्म हुई थी। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां हमें उसकी बैकस्टोरी दिखाई जाती है – कि कांतारा का यूनिवर्स शुरू कैसे हुआ था।
यह कहानी है लोगों की लड़ाई उनके भगवान के अस्तित्व के लिए। जितनी रूटेड और स्पिरिचुअल यह फिल्म है, उतनी ही यूनिवर्सल अपील रखती है। चाहे आप मेट्रो सिटी से हों या गांव से, मूवी आपसे कनेक्ट जरूर करेगी।

परफॉर्मेंस

ऋषभ शेट्टी – यह व्यक्ति सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक विजनरी है। अगर पहले पार्ट में उसने आत्मा दी थी, तो इस फिल्म में उसने अपना खून डाल दिया है। उसकी ट्रांसफॉर्मेशन, एक्शन और क्लाइमेक्स सीन देखकर एक ही शब्द निकलता है – “वाह।”

रुक्मणी वसंत – स्ट्रॉन्ग रोल और दमदार परफॉर्मेंस। सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि कहानी की रीढ़ बनकर उभरी हैं।

गुलशन देवैया – हमेशा की तरह अलग और प्रभावशाली। उनका रोल स्टैंड आउट करता है।

जयराम और बाकी सपोर्टिंग कास्ट ने भी फिल्म को और रिच बना दिया है।

टेक्निकल ब्रिलियंस

कांतारा की असली ताकत हमेशा से रही है उसकी टेक्निकल एक्सीलेंस। सिनेमेटोग्राफी इतनी खूबसूरत है कि हर फ्रेम एक पेंटिंग जैसा लगता है – चाहे जंगल हो, रिचुअल्स हों या फेस्टिवल्स।

VFX टॉप नॉच है। स्पेशली टाइगर सीक्वेंस और ट्रांसफॉर्मेशन सीन – थिएटर्स हिल गए।

म्यूजिक बाय अजनीश लोकनाथ – हर बीट फिल्म को ऊंचाई पर ले जाती है। “वरहा रूपम” के बाद फिर से एक ऐसा साउंडट्रैक मिलेगा जो आइकॉनिक साबित होगा।

क्लाइमेक्स और इमोशन

फिल्म का क्लाइमेक्स 30 मिनट तक चलता है और पूरी तरह “पैसा वसूल” है। थिएटर का माहौल त्योहार जैसा हो जाता है। लोग ताली बजाते हैं, सीटियां मारते हैं – यही है सिनेमा का असली जादू।

कमजोरियां

हाँ, कुछ कमियाँ हैं –
पहला हाफ स्लो है, कुछ फिलर सीन्स हैं, और सेकंड हाफ में भी एक-दो जगह डिप्स हैं।
लेकिन जब फिल्म अपने हाई पॉइंट्स पर आती है, तो ये सारी कमियां गायब हो जाती हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

कांतारा चैप्टर वन सिर्फ एक फिल्म नहीं है।
यह इमोशन है।
यह एक्सपीरियंस है।
यह इंडियन सिनेमा की प्राइड है।

ऋषभ शेट्टी ने फिर साबित किया है कि जब आप कल्चर, फेथ और असली कहानियों को स्क्रीन पर लाते हैं, तो वह सिर्फ कमर्शियल हिट नहीं बनतीं – बल्कि एक सिनेमेटिक लेगसी बन जाती हैं।

अगर अभी भी सोच रहे हो कि थिएटर जाना है या नहीं – मत सोचो। जाओ और एक्सपीरियंस करो।
यह फिल्म थिएटर में नहीं देखी तो जिंदगी भर पछताओगे।
कुछ फिल्में सिर्फ देखी नहीं जातीं, महसूस की जाती हैं।

संक्षेप में

कांतारा चैप्टर वन एक विजुअली शानदार और कल्चरल मूवी है जो कांतारा यूनिवर्स की शुरुआत को दिखाती है। ऋषभ शेट्टी की दमदार परफॉर्मेंस, शानदार सिनेमेटोग्राफी और इमोशनल क्लाइमेक्स इसे इंडियन सिनेमा की प्राइड बनाते हैं। थोड़ी स्लो नैरेशन के बावजूद फिल्म एक यादगार अनुभव है जिसे थिएटर में जरूर देखा जाना चाहिए।

निष्कर्ष

अगर आप भारतीय संस्कृति, लोककथाओं और असली सिनेमाई अनुभव को महसूस करना चाहते हैं, तो Kantara Chapter 1 आपके लिए जरूर देखने लायक फिल्म है।

FAQs – Kantara Chapter 1

1. Kantara Chapter 1 कब रिलीज़ हुई?

यह फिल्म 2025 में थिएटर्स में रिलीज़ हुई है।

2. Kantara Chapter 1 की कहानी किस पर आधारित है?

यह फिल्म Kantara की बैकस्टोरी बताती है – कैसे कांतारा यूनिवर्स की शुरुआत हुई और लोग अपने देवता के अस्तित्व के लिए लड़ते हैं।

3. Kantara Chapter 1 का OTT रिलीज़ कब होगा?

संभावना है कि यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

4. Kantara Chapter 1 में मुख्य किरदार कौन हैं?

मुख्य भूमिकाओं में ऋषभ शेट्टी, रुक्मणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम हैं।

5. Kantara Chapter 1 का बजट कितना है?

फिल्म का अनुमानित बजट लगभग ₹150 करोड़ है।

Related Keywords:

Kantara Chapter 1 Review in Hindi, Kantara Chapter One Story, Kantara Chapter 1 OTT Release Date, Kantara 2 Prequel Story, Rishab Shetty New Movie 2025, Kantara Chapter One Box Office Collection, Kantara Chapter 1 Cast, Kantara Chapter 1 Budget, Kantara Chapter 1 Trailer Review, Kantara Chapter One Public Review.


Post a Comment

0 Comments