Ad Code

Mrs. Serial Killer, Dr. Killer Hai ya Nhi ?


Suspense and Thriller Se Bhari Hai Bollywood Ki Ye Movie 

Mrs. Serial killer Suspense and Thriller Movie BOLLYWOOD Movie

 Movie: Mrs. Serial Killer

Immortals-Action-movie-image

Information:

  • Director: Shirish Kunder
  • Release Date: May 1, 2020
  • Genre: Suspense,Drama,Mystery 
  • Runtime: 1 hour 46 minutes
  • Language: Hindi, English 
  • Plot:

    आज हम आपके लिए एक बेस्ट सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर फिल्म लेकर आए है| जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी| शायद आपकी रातों की नींद भी उड़ा दें| 

    दरअसल, हम बात कर रहे है 'मिसेज सीरियल किलर' की. इस फिल्म की सस्पेंस आपके होश उड़ा देगा| इस फिल्म को शिरीष कुंदेर द्वारा निर्देशित किया गया है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ जैकलीन फर्नांडिस और मोहित रैना लीड रोल में नजर आएंगे|

    'मिसेज सीरियल किलर' एक थ्रिलर फिल्म है| इस फिल्म में मशहूर डॉक्टर को सीरियल किलिंग के आरोप में पुलिस गिरफ्तार करती है| डॉक्टर का रोल मनोज बाजपेयी निभा रहे है|

    जिसके बाद डॉक्टर की पत्नी अपने पति की बेगुनाही साबित करने के लिए हर एक प्रयास करती है| वहीं इमराद शाहिद मनोज बाजपेयी को सीरियल किलिंग के आरोप में गिरफ्तार करते हैं. 

    जिसके बाद डॉक्टर की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए लड़कियों की हत्या करना शुरू कर देती है| फिल्म में सीरियल किलर कौन है इसका खुलासा आखिरी में होता है|

    आखिरी तक इस बात का सस्पेंस बना रहता है| इस फिल्म में मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग से आपका दिल जीत लेंगे| जैकलीन फर्नांडिस की एक्टिंग भी आपको काफी पसंद आएगी| 

    ये फिल्म साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान रिलीज हुई थी| इस फिल्म में सीरियल किलिंग का मामला 6 लड़कियों का है जो लापता हो गई थी|

    इस फिल्म में आपको सस्पेंस-क्राइम देखकर मजा आ जाएगा| ये फिल्म आपको बोर नहीं होने देगी| इस फिल्म को देखने के बाद ही आपको पता चलेगा कि क्या डॉक्टर की पत्नी अपने पति को बचा पाती है या नहीं?

     इस कहानी में आपको कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. कहानी हर मोड़ पर रंग बदलती दिखेगी| ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है| 

  • Related Post:  

    Baby (2015) के अनदेखे पहलू: जानें वो अनजाने राज़ जो आपने कभी नहीं सुने

    Awe (2018): एक अनोखी और दिलचस्प तेलुगु फिल्म  

    Jinda Pregnant Aurat Ka Dil Bechne Ke 

  कहा और कैसे देखें:- Click Here

Post a Comment

0 Comments